सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप
- Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल
- सच्चा प्यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा
- Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे
- Bigg Boss 19 : अब तक 18 कंटेस्टेंट जीत चुके हैं BIgg Boss की ट्रॉफी, देखिए अब तक के विनर्स की लिस्ट
Bigg Boss 19 में कुनीका सदानंद का इमोशनल खुलासा: 42 साल पुराना संघर्ष और मनोज बाजपेयी की यादें
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 में हर दिन नई कहानियां सामने आ रही हैं। इस बार दर्शकों को केवल गेम और लड़ाई-झगड़े ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स की ज़िंदगी के अनकहे किस्से भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में एक ऐसा ही इमोशनल मोमेंट सामने आया जब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने संघर्षों और दर्द भरे अतीत को साझा किया।
कुनिका का कस्टडी बैटल और कठिन दौर
कुनिका ने शो में अपने सह-कंटेस्टेंट प्रणीत से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र से चुनौतियों का सामना करना शुरू किया। उन्होंने खुलासा किया- "यह मामला 42 साल पुराना है। उस समय महिलाओं के पास बहुत कम अधिकार थे। मुझे याद है, एक बार जज ने मेरी फाइल मेरे ऊपर फेंक दी थी। कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक मुझे हर दो हफ्ते मुंबई से दिल्ली जाकर बेटे से मिलना था, लेकिन मेरे पति कभी उसे लाते ही नहीं थे। बाद में उसने बेटे को अगवा भी कर लिया।"
कुनिका के इन शब्दों ने शो में एक सन्नाटा ला दिया। यह कहानी सिर्फ उनके संघर्ष को नहीं दिखाती, बल्कि उस दौर की जेंडर बायस को भी उजागर करती है।
मनोज बाजपेयी संग दोस्ती और पुरानी यादें
बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। एक और कंटेस्टेंट जीशान कादरी के साथ चर्चा में कुनिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआती यादें ताज़ा कीं। उन्होंने बताया कि वह स्वाभिमान सीरियल के समय मनोज बाजपेयी के साथ काम कर चुकी हैं।
कुनिका ने मुस्कुराते हुए कहा- "आज भी अगर मैं उन्हें कॉल करूं तो वह पहली ही घंटी में फोन उठाते हैं। सफलता ने उन्हें कभी नहीं बदला।"
जीशान ने भी मनोज बाजपेयी की तारीफ करते हुए कहा कि वह आज भी मेहनती कलाकारों का सपोर्ट करते हैं और हमेशा उनके लिए खड़े रहते हैं।
बिग बॉस 19 का इमोशनल कनेक्शन
हर एपिसोड के साथ यह सीजन और भी पर्सनल और इमोशनल होता जा रहा है। शो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि रियल लाइफ स्ट्रगल्स की झलक भी दे रहा है।
