1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the paradise movie actor nani workout photos

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

Nani workout photos
'द पैराडाइज' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है, और इसका बज़ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। नेचुरल स्टार नानी स्टारर यह फिल्म घोषणा के समय से ही जबरदस्त चर्चा में है। यह फिल्म नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला को फिर से साथ ला रही है।
 
'द पैराडाइज' को लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। मेकर्स ने हाल ही में नानी के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना “आया शेर” रिलीज़ किया, जिससे फैंस का जश्न दोगुना हो गया। और अब मार्च की शुरुआत के साथ ही नानी ने माहौल को और गरम कर दिया है। 
 
सोशल मीडिया पर नानी ने अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपने तगड़े बाइसेप्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ गई है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मार्च।'
 
#NaturalStarNani वाला 'आया शेर' गाना अभी यूट्यूब म्यूजिक चार्ट्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और दुनिया भर की प्लेलिस्ट्स पर छाया हुआ है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, फैंस नानी के दमदार हुक स्टेप को कॉपी कर रहे हैं और रील्स व एडिट्स से प्लेटफॉर्म्स को भर रहे हैं।
 
'दशहरा' जैसी दमदार डेब्यू फिल्म से तारीफें बटोरने वाले श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित 'द पैराडाइज', साहसी और महत्वाकांक्षी कहानी वाली एक ग्रैंड फिल्म बन रही है। इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर का धमाकेदार म्यूजिक और पावरफुल बना रहा है। 'द पैराडाइज' 21 अगस्त, 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पर्दे पर आ रही है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका