सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सलमान के फैंस उस समय शॉक्ड हो गए जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। इंस्टाग्राम पर उनके 72 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सोमवार दोपहर को उनका ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक इनएक्सेसिबल हो गया।
यूजर्स जब सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट 'beingssalmankhan' पर जा रहे थे, तो उन्हें "Sorry, this page isnt available" का संदेश मिल रहा था। अकाउंट के इस तरह अचानक गायब होने से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
हालांकि, फैंस की यह बेचैनी ज्यादा देर नहीं टिकी और लगभग 20 से 30 मिनट के भीतर ही सलमान खान का अकाउंट वापस लाइव हो गया। अभी तक सलमान खान या उनकी पीआर टीम की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है कि यह कोई तकनीकी खराबी थी, सुरक्षा कारणों से किया गया अस्थायी डिएक्टिवेशन था या फिर हैकिंग की कोई कोशिश।
अस्पताल विवाद से जोड़ा जा रहा है पूरा मामला
भले ही अकाउंट गायब होने की असली वजह सामने न आई हो, लेकिन यूजर्स इसके समय को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, यह घटना सलमान खान द्वारा मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताने और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करने के ठीक बाद हुई है।
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। वह जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में दिखेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी समय से अटकी हुई है। इसके अलावा, सलमान खान ने साउथ के दिग्गज डायरेक्टर वम्शी पैदीपल्ली और निर्माता दिल राजू के साथ अपनी अगली बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की घोषणा की है, जो अप्रैल 2026 से फ्लोर पर आ चुकी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें