1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar birthday special one sided love story with twinkle khanna
Last Modified: सोमवार, 25 मई 2026 (12:40 IST)

ट्विंकल खन्ना के प्यार में दीवाने थे करण जौहर, स्कूल से भागने की भी की थी कोशिश!

Karan Johar birthday special
भारतीय सिनेमा मेंजब भी दिल छू लेने वाले संगीत और हाई-वोल्टेज रोमांस की बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम करण जौहर का आता है। अपनी फिल्मों में प्यार की नई परिभाषा गढ़ने वाले मशहूर निर्माता-निर्देश और 'धर्मा प्रोडक्शंस' के कर्ता-धर्ता करण जौहर 25 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 
 
54 साल की उम्र में भी कुंवारे करण जौहर भले ही रियल लाइफ में आज तक 'दूल्हा' न बने हों, लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था जब वे बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार थे। करण जौहर के जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी, करियर और उनकी उस अधूरी-एकतरफा लव स्टोरी के बारे में, जिसके किस्से आज भी बॉलीवुड गलियारों में मशहूर हैं।
यश जौहर के बेटे से 'धर्मा प्रोडक्शंस' के किंग बनने का सफर
1972 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जन्मे करण जौहर के खून में ही सिनेमा था। उनके पिता यश जौहर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शंस के फाउंडर थे। करण की शुरुआती शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित ग्रीन लॉन हाई स्कूल और फिर एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से हुई।
 
बहुत कम लोग जानते हैं कि पिता यश जौहर चाहते थे कि करण एक एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाएं। पिता की इच्छा का मान रखते हुए करण ने साल 1989 में दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल 'श्रीकांत' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत भी की। लेकिन करण का दिल कैमरे के आगे नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे धड़कता था। आखिरकार, उन्होंने कल्ट क्लासिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
करण जौहर का पहला और आखिरी प्यार
भले ही करण जौहर आज सिंगल पैरेंट हैं और सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों यश और रूही के पिता बन चुके हैं, लेकिन उनकी लाइफ में एक लड़की ऐसी आई जिसने उन्हें प्यार का असल मतलब सिखाया। वो लड़की कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी और मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना थीं।
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती पंचगनी के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई थी। दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से थे, इसलिए दोनों के बीच गहरी ट्यूनिंग थी। करण, ट्विंकल के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि जब ट्विंकल ने स्कूल बदला, तो करण ने भी जिद करके उसी स्कूल में एडमिशन ले लिया।
 
जब ट्विंकल के लिए स्कूल की दीवार लांघ गए 
प्यार में पागल आशिकों की तरह करण जौहर ने भी एक बार ट्विंकल से मिलने के लिए स्कूल से भागने का रिस्क लिया था। हालांकि, उनकी यह कोशिश नाकाम रही और वे पकड़े गए। नतीजा यह हुआ कि सजा के तौर पर उन्हें पूरे स्कूल के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। करण जौहर ने खुद एक टॉक शो में यह कबूल किया था कि ट्विंकल खन्ना इस दुनिया की इकलौती ऐसी महिला हैं, जिनसे उन्होंने बेइंतहा मोहब्बत की थी।
 
इस अनोखी लव स्टोरी का सबसे मजेदार खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'मिसेज फनीबोन्स' के लॉन्चिंग इवेंट पर किया था। ट्विंकल ने हंसते हुए बताया था, करण मुझसे बहुत प्यार करता था। उस वक्त (स्कूल के दिनों में) मेरी हल्की-हल्की मूंछें हुआ करती थीं। करण अक्सर मुझे देखता था और कहता था कि मुझे तुम्हारी ये मूंछें बहुत पसंद हैं। उसने मुझे स्कूल में प्रपोज भी किया था।
 
पर्दे पर 'कुछ कुछ होता है' जैसी कल्ट रोमांटिक फिल्म बनाने वाले करण जौहर की यह असल जिंदगी की कहानी दुखद रूप से एकतरफा ही रही। करण के दिल में ट्विंकल के लिए जो जज्बात थे, वो ट्विंकल की तरफ से सिर्फ एक गहरी दोस्ती तक ही सीमित थे। ट्विंकल के मन में करण के लिए कभी कोई रोमांटिक फीलिंग्स नहीं आईं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अल्लू अर्जुन के बेटे अयान को वेंकटेश अय्यर से मिला खास गिफ्ट, एक्टर ने जताया RCB क्रिकेटर का आभार