• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor kareena kapoor work together again in jab we met sequel
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (14:00 IST)

पर्दे पर फिर साथ दिखेगी शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी, 'जब वी मेट' के सीक्वल में आएंगे नजर!

पर्दे पर फिर साथ दिखेगी शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी, 'जब वी मेट' के सीक्वल में आएंगे नजर! | shahid kapoor kareena kapoor work together again in jab we met sequel
Jab We Met Sequel: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर की ऑनस्क्रीन की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला है। एक समय में यह इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक थे। हालांकि पांच साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अलग हो गए था।
 
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने फिदा, चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, जब वी मेट और मिलेंगे मिलेंगे जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की फिल्म 'जब वी मेट' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस अक्सर इस फिल्म के सीक्वल की मांग करते रहते हैं। 
 
बीते काफी समय से 'जब वी मेट' के सीक्वल को लेकर खबरें भी सामने आ रही थी। वीहं अब लेटेस्ट खबरों के मुताबिक इस फिल्म का सीक्वल आने की तैयारी हो रही है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर 'जब वी मेट' के सीक्वल राज मेहता द्वारा गांधार फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के सीक्वल वर्जन का निर्देशन इम्तियाज अली ही करेंगे। उन्होंने ही 'जब वी मेट' का भी निर्देशक किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में शाहिद और करीना की जोड़ी आदित्य और गीत के रूप में फिर साथ नजर आने वाली है। 
 
हालांकि मेकर्स की और से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बता दें कि जब वी मेट कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
क्रिसमस 2023 को सिनेमाघरों में फिर धमाका करेंगे शाहरुख खान, 'डंकी' की रिलीज डेट की अनाउंस