सम्बंधित जानकारी
- 'कर्ज' के कारण डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती
- 'सुपरस्टार सिंगर 2' के विनर बने मोहम्मद फैज, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी
- Birthday Special: ऋषि कपूर के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आपको कर देंगी दंग
- 'ब्रहमास्त्र' का नया प्रोमो आया सामने, मौनी रॉय से भिड़ते नजर आए रणबीर कपूर
- रितिक रोशन को ऑफर हुई थी 'ब्रह्मास्त्र 2', इस वजह से कर दिया रिजेक्ट
5 साल से सोहेल खान से अलग रही थीं सीमा सजदेह, बताई तलाक लेने की वजह | seema sajdeh reveals why she divorced sohail khan
सीमा सजदेह इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में सीमा सजदेह के साथ महीप कपूर भावना पांडे और नीलम कोठारी नज़र आ रही हैं। इस सीजन में भी इन अभिनेत्रियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।
शो के एक एपिसोड में सीमा सजदेह फेमस मैचमैकर सीमा तपारिया से मिलती हैं। इस दौरान सीमा तपारिया सीमा सजदेह से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत करती हैं। वह पूछती हैं कि उन्होंने 24 साल बाद सोहेल खान से तलाक क्यों लिया?
इसके जवाब में सीमा सजदेह कहती हैं, मैं और सोहेल लगभग 5 साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की सबसे बड़ी वजह ये है कि हम दोनों काफी अलग तरह से सोचते हैं। हम दोनों की सोच किसी भी बात पर मेल नहीं खाती है और इसके अलावा कुछ कम्पेटिबिलिटी मुद्दे भी हैं।
जब सीमा तपारिया पूछती हैं कि ये बात पता चलने में 24 साल क्यों लग गए? तो सीमा सजदेह ने मजाक करते हुए कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं।'
शो की शुरुआत में सीमा अपने घर के बाहर लगी नेमप्लेट को हटाती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पति का सरनेम 'खान' हटाकर अपने और अपने बच्चों का नाम - सीमा, निर्वान और योहान लिखवाया है। सीमा के इस फैसले पर उनके बड़े बेटे निर्वान नाराजगी भी व्यक्त करते हैं।
बता दें कि सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में शादी की थी। साल 2000 में उन्होंने अपने पहले बेटे निर्वान का स्वागत किया था। जून 2011 में सीमा सरोगेसी के जरिए दूसरे बेटे योहान की मां बनी थीं। शादी के करीब 24 साल बाद सीमा अपने पति सोहेल खान ने अलग हो गई हैं।
