रितिक रोशन को ऑफर हुई थी 'ब्रह्मास्त्र 2', इस वजह से कर दिया रिजेक्ट | this reason hrithik roshan rejected brahmastra 2
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में आलिया और रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारियां भी शुरू कर दी है।
खबरें हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन को 'ब्रह्मास्त्र 2' ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। रितिक को फिल्म में देव का लीड रोल ऑफर किया गया था। अब रितिक के ब्रह्मास्त्र 2 रिजेक्ट करने की वजह भी सामने आई है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रितिक रोशन के पास पहले ही दो हैवी वीएफएक्स वाली फिल्में 'कृष 4' और 'रामायाण' है। अगर रितिक 'ब्रह्मास्त्र 2' करते तो उन्हें वीएफएक्स पर और ज्यादा समय देना पड़ता। वह इस दशक में और फिल्में करना चाहते हैं और वह अगले 7 साल इन ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर खर्च नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में रितिक ने 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए इनकार करना ठीक समझा।
बताया जा रहा कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' टीम देव के रोल के लिए एक्टर की तलाश कर रही है। ये एक ऐसा रोल है जिसके लिए जिसमें कई चीजों की जरूरत है। अब देव के रोल में फिल्म में कौन सा एक्टर नजर आएगा यह देखना दिलचस्प होगा।
