1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor film brahmastra new promo release

'ब्रहमास्त्र' का नया प्रोमो आया सामने, मौनी रॉय से भिड़ते नजर आए रणबीर कपूर

movie brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं। इससे मेकर्स फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब तक फिल्म का ट्रेलर और कई प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुके हैं, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

 
अब 'ब्रह्मास्त्र' का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में रणबीर और आलिया को मौनी रॉय के साथ लड़ते दिखाया गया है। प्रोमो में जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिल रहा है। फिल्म का ये प्रोमो रौंगटे खड़े करने वाला है। 
 
प्रोमो की शुरुआत में बुरी शक्तियां ब्रह्मास्त्र को पाने की कोशिश करती नजर आती है। मौनी रॉय ब्रह्मदेव से ब्रह्मास्त्र पाने के लिए आशीर्वाद मांगती हैं। वीडियो में मौनी 'ब्रह्मास्त्र' हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। प्रोमो में सभी अस्त्रों को दिखाया गया है। 
 
इस नए प्रोमो में नागार्जुन का अवतार भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में वह नंदी अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। 
 
अगला लेख
रितिक रोशन को ऑफर हुई थी 'ब्रह्मास्त्र 2', इस वजह से कर दिया रिजेक्ट