1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Priyanka Chopra, Bharat, Heera Mandi

सलमान खान की फिल्म छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साइन की यह हिंदी फिल्म!

सलमान खान
हॉलीवुड फिल्म करने और शादी के नाम पर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ कर सभी को चौंका दिया। अब उनकी हॉलीवुड फिल्म ही अटक गई और प्रियंका के पास निक के साथ रोमांस करने के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे में प्रियंका द्वारा एक हिंदी फिल्म साइन करने की बात सामने आई है। 


 
खबर है कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' साइन की है। इसमें वे लीड रोल अदा करती दिखाई देंगी। यह वही फिल्म है जिसे करने से प्रियंका ने इनकार कर दिया था, लेकिन अब प्रियंका ने हामी भर दी है। 

 
प्रियंका को इस समय कुछ समझ नहीं आ रहा है। शादी करने के ख्वाब भी देख रही हैं। हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म भी करना चाहती हैं। उनकी 'काऊ बॉय निंजा वाइकिंग' के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म शुरू होने में देरी है। इसलिए वे बॉलीवुड फिल्म करना चाहती हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों प्रियंका ने संजय लीला भंसाली से इस बारे में बात की और अपनी रजामंदी दे दी। अब भंसाली इस फिल्म को शुरू करना चाहते हैं। जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। 
अगला लेख
मेघना गुलज़ार की फिल्म करने के लिए दीपिका पादुकोण हुईं राजी!