1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra is the perfect bride for Arjun Kapoor

दादी ने अर्जुन कपूर की पत्नी के रूप में परिणीति चोपड़ा को किया पसंद

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की दादी चाहती हैं कि अर्जुन जल्दी से जल्दी शादी कर लें। यह बात उन्होंने अर्जुन को उपहार देते हुए भी लिखी थी। दूसरी अर्जुन का कहना है कि पहले उनकी बहनों की शादी हो, उसके बाद वे करेंगे। यानी कि अभी 4-5 साल शादी करने का इरादा नहीं है, लेकिन दादी ने तो दुल्हनियां ढूंढना भी शुरू कर दी है।



अर्जुन की दादी का मानना है कि परिणीति चोपड़ा से अर्जुन को शादी कर लेना चाहिए। वह उनके लिए परफेक्ट दुल्हन रहेंगी। अर्जुन ने अब तक जितनी भी हीरोइनों के साथ काम किया है उसमें परिणीति उन्हें पसंद है। 
 
दादी का मानना है कि परिणीति के साथ अर्जुन की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है इसलिए दोनों को शादी कर लेना चाहिए। दोनों एक-दूजे के लिए ही बने हुए हैं। फिलहाल परिणीति ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है।



गौरतलब है कि अर्जुन और परिणीति ने अपना करियर 'इश्कजादे' नामक फिल्म से साथ में ही शुरू किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।  अब दोनों की 'नमस्ते इंग्लैंड' आने वाली है।
अगला लेख
आयुष्मान खुराना ने इस हीरोइन को किस क्या कर लिया, पत्नी हो गई थीं नाराज