1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anup Jalota, Jasleen Matharu, Romance, Father

अनूप जलोटा से अफेयर होने की बात सुन जसलीन मथारू के पिता को लगा सदमा, घरवालों ने बढ़ाई मुश्किल

अनूप जलोटा
बिग बॉस का सीजन 12 जब से शुरू हुआ है तब से चर्चा सिर्फ अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की ही है। घर के अन्य सदस्यों की तो छोड़िए, सलमान खान भी पीछे छूट गए हैं। फेसबुक, ट्विटर हो या व्हाट्स एप, सभी जगह अनूप और जसलीन ही छाए हुए हैं। 
 
बात ही कुछ ऐसी है। 65 साल के अनूप से 37 साल छोटी जसलीन रिश्ते में हैं। यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। खुद सलमान खान ने भी स्टेज पर अनूप के हाथ जोड़ लिए थे। 
 
अनूप और जसलीन के इस अफेयर की बात कोई नहीं जानता था। बिग बॉस के मंच से ही उन्होंने इस बात का ऐलान किया। जसलीन के पिता को भी उसी समय यह बात पता चली। 
 
खबर है कि तब से वे सदमे में हैं। वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। 
इधर बिग बॉस के घर वाले अनूप और जसलीन के पीछे पड़े हैं। उन्हें यह रिश्ता 'फेक' भी नजर आ रहा है। उनका मानना है कि यह सब शो जीतने के लिए किया जा रहा है। शायद वे इनसे डर गए हैं और घर से बेघर करना चाहते हैं।