Sahil Khan Gets Married at 47 Introduces His Beautiful Wife
वीडियो में साहिल अपनी पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं
Sahil Khan Second Marriage: 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले एक्टर साहिल खान अब कम ही नजर आते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। साहिल का काफी पहले अपनी पत्नी निगार से तलाक हो चुका है। वहीं अब उन्होंने 47 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली है।
साहिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में साहिल ने बताया कि उनके साथ बैठी खूबसूरत महिला उनकी पत्नी है।
वीडियो में साहिल अपनी पत्नी के साथ बोट की सैर करते दिख रहे हैं। इसके साथ साहिल ने लिखा, 'मैं यहां हूं और यह मेरी बेबी हैं #OneLifeOneLove, अधिक जानकारी के लिए मेरी स्टोरी देखें।' इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। साहिल खान ने अपनी वाइफ को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
बता दें कि साहिल खान ने साल 2004 में ईरानी मूल की एक्ट्रेस निगार खान संग शादी रचाई थी। हालांकि शादी के एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। साहिल का नाम आयशा श्रॉफ संग भी जुड़ चुका है।
साहिल खान ने स्टाइल, एक्सक्यूज मी, डबल क्लास और ये है जिंदगी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद साहिल ने फिटनेस बिजनेस में कदम रखा। उन्होंने मसल्स एंड बीच नाम की जिम चेन शुरू की। साहिल का एक मिनरल वॉटर ब्रांड 'हंक' भी है।

