1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rohit shetty shares sara ali khan struggle days

सारा अली खान को ऐसे ही नहीं मिली थी 'सिम्बा', रोहित शेट्टी के जोड़े थे हाथ

Sara Ali Khan
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खना और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने केदारनाथ, सिम्बा जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल ही में सारा फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के साथ मनीष पॉल के कॉमेडी शो 'मूवी मस्ती विद मनीष पॉल' के फिनाले एपिसोड में शिरकत करने पहुंचीं।

जहां रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि सारा अली खान ने काम पाने के लिए हाथ जोड़े थे। दरअसल, शो में रोहित शेट्टी ने सारा के स्ट्रगल की कहानी बताई। रोहित शेट्टी ने बताया, इस लड़की के मुझे एसएमएस आ रहे थे। इस पर सारा ने कहा कि उनके तीन बार एसएमएस करने के बाद भी रोहित शेट्टी ने जवाब नहीं दिया।
 
रोहित शेट्टी ने कहा, इस लड़की ने मुझे मैसेज करना शुरू किया। एक बार आया दो बार आया तीन बार आया सर मुझे फिल्म करनी है। इसके बाद मैंने जवाब नहीं दिया। जब दोबारा मैसेज आया तो मैंने कहा ठीक है आओ मिलने के लिए। मुझे लगा सैफ अली खान की बेटी है तो बॉडीगार्ड वगैरा के साथ आएगी।
 
रोहित ने आगे कहा कि जब देखा तो अकेली आ रही थी। मैंने अपनी टीम मेंबर्स को कहा था कि सारा आएगी तो उसे रिसीव कर लेना। तो मुझे बताया गया कि आ गई वो। मैंने पूछा किसके साथ आई है, तो वो बोले अकेले आई है। लोग बोलते हैं ना कि स्टार बच्चे है इन्हें आराम से सब मिल जाता है। मैं सामने बैठा था और इसने मेरे सामने हाथ जोड़े और कहा कि मुझे काम देदो सर।
अगला लेख
केबीसी 11 की हॉट सीट पर बैठीं तापसी पन्नू, कुंभ मेले के आसान सवाल पर लेना पड़ी लाइफलाइन