सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान का डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऑफर: 350 करोड़ रुपये में दबंग 3 और राधे की पैकेज डील!
- 6 हीरो 10 हीरोइन के साथ नो एंट्री के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार, सलमान-बोनी में तनाव के कारण अटकी फिल्म!
- रितिक रोशन की मां ने 9 बार थिएटर में जाकर देखी 'सुपर 30'
- रितिक-टाइगर की फिल्म वॉर ने 6 सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर किया 317.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन
- मरजावां का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन... सिंगल स्क्रीन में शानदार रहा कलेक्शन
अक्षय कुमार पहुंचे अस्पताल, फैंस हुए चिंतित | Akshay Kumar Has NOT Been Hospitalized
इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों को लेकर फैंस चिंतित हैं। लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं और दुआओं के दौर चल रहे हैं। अमिताभ बच्चन की तबियत भी ठीक नहीं है और वे भी आराम कर रहे हैं।
पिछले दिनों अक्षय कुमार को 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी और फैंस चिंता में आ गए थे। हाल ही अक्षय कुमार को मुंबई में माहिम स्थित हिंदूजा हॉस्पिटल में देखा गया तो अफवाहों के अंधड़ चलने लगे।
कहा गया कि अक्षय कुमार को सूर्यवंशी के दौरान लगी चोट बढ़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन जल्दी ही सच सामने आ गया कि ये बात गलत है और अक्षय ठीक हैं।
फिर सवाल उठा कि आखिर अक्षय अस्पताल में क्यों गए थे? खबरचियों ने बताया कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल की मम्मी डिम्पल कपाड़िया को देखने के लिए अक्षय गए थे।
डिम्पल को क्या हुआ? बताया गया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डिम्पल को भी चोट लग गई थी, जिसके इलाज के लिए वे अस्पताल में हैं और अक्षय उनसे ही मिलने गए थे।
