दादा भाई बनकर अजय देवगन से पंगा लेंगे रितेश देशमुख, रेड 2 में निभाएंगे विलेन का किरदार
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 2018 में रिलीज फिल्म 'रेड' की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
अब 'रेड 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं अब 'रेड 2' के विलेन के नाम का भी खुलासा हो गया है।
'रेड 2' में रितेश देशमुख विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म से रितेश देशमुख का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म ने रितेश के कैरेक्टर का नाम दादा भाई है, जो एक राजनेता है।
अजय देवगन ने रितेश देशमुख का पहला लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में रितेश पावरफुल राजनेता का किरदार निभा रहे है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'कानून का मोहताज नहीं कानून का मालिक है दादा भाई। रेड 2 को 1 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखें।'
फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा रवि तेजा और वाणी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें