1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna first look poster out from upcoming moive mysaa

मैसा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का खूंखार अंदाज देख कांप जाएगी रूह

Film Mysaa
रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। वह हाल ही में धनुष के साथ फिल्म 'कुबेरा' में नजर आई। वहीं अब रश्मिका ने अपनी अगली फिल्म 'मैसा' का ऐलान करते हुए फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। 
 
पोस्टर में रश्मिका मंदाना का लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। फिल्म में वह कभी नहीं देखी गई भूमिका में नजर आने वाली हैं। पोस्टर में रश्मिका बेहद गुस्से में दिख रही हैं। उन्होंने खून से सना एक हथियार पकड़ा हुआ है। 
 
पोस्टर शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं… कुछ अलग… कुछ रोमांचक… और यह… यह उनमें से एक है.. एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा… और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी।
उन्होंने लिखा, यह भयंकर है.. यह गहन है और यह बेहद कच्चा है... मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं, मैं वास्तव में इंतजार नहीं कर सकती कि आप देखें कि हम क्या बनाने जा रहे हैं.. यह तो बस शुरुआत है.. #Mysaa
 
फिल्म 'मैसा' का निर्देशन रवींद्र पुले कर रहे हैं। इसे अनफॉर्मुला फिल्म्स ने प्रोड्यस किया है। फिलहाल फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्स हसबैंड की मौत के बाद करिश्मा कपूर का पहला पोस्ट, लिखा- सपोर्ट के लिए आप सभी का...