1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan caller tune against cyber crime removed

अब साइबर फ्रॉड से जागरूक करते सुनाई नहीं देंगे अमिताभ बच्चन, लोगों ने लगाई थी कॉलर ट्यून बंद करने की गुहार

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज के लिए भी पहचाने जाते हैं। कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार ने अमिताभ बच्चन की आवाज में एक संदेश रिकॉर्ड किया था, जो किसी को फोन लगाने पर सुनाई देता था। 
 
वहीं बीते काफी समय से साइबर अपराध से बचने और जागरूक करने के लिए 40 सेकेंड का एक वॉयस मैसेज हर फोन से पहले सुनाई देते था। यह सितंबर 2024 में शुरू किया गया था। लेकिन लोग इससे काफी परेशान हो गए थे। बीते दिनों एक भाजपा नेता ने इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इसे बंद करने की गुहार भी लगाई थी। 
 
सोशल मीडिया पर भी लोग इस कॉलर ट्यून को बंद करने के लिए आवाज उठा रहे थे। लोगों की शिकायत थी ‍कि ये 40 सेकेंड का मैसेज हर कॉल से पहले बजना परेशान करता है। इससे इमरजेंसी कॉल के दौरान काफी दिक्कत आती है। 
वहीं अब सरकार ने अमिताभ बच्चन की इस कॉलर ट्यून को हटाने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार यह अभियान अब खत्म हो गया है, इसलिए कॉलर ट्यून को हटा दिया गया है। 
 
अमिताभ भी हुए थे ट्रोल 
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था कि 'जी हां हिजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं, तो!!!' इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया था, 'तो फोन पर बोलना बंद करो भाई।' इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा था, 'सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।' 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, मुकुल देव की भी दिखी झलक