1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ajay Devgn starrer Son of Sardaar 2 Movie Teaser out

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, मुकुल देव की भी दिखी झलक

Son of Sardaar 2 Movie Teaser
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय एक बार फिर जस्सी के रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। मेकर्स ने बीते दिनों इस फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए थे। 
 
अब 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इस बार फिल्म की कहानी पंजाब से दूर स्कॉटलैंड में सेट है। टीजर में कॉमेडी से लेकर एक्शन की शानदार झलक दिखाई गई है। टीजर में दिखाया गया है कि अजय देवगन एक विदेशी शादी के चक्कर में फंस जाते हैं और वहीं से सारे स्यापे शुरू होते हैं। 
 
टीजर में मृणाल ठाकुर पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं नीरू बाजवा भी फ्रेशनेस का एलिमेंट एड कर रही है। इसके अलावा दिवंगत एक्टर मुकुल देव की झलक भी देखने को मिल रही है। लगभग पूरी स्टारकास्ट की झलक टीजर में दिखाई गई है। 
 
अजय देवगन ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। सरदार एंड कंपनी के मैडनेस में आपका स्वागत है। 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है।'
 
फिल्म में अजय देवगन के साथ, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, मुकुल देव हैं। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ऑस्कर विजेता केट ब्लैंचेट के साथ सोनम कपूर ने सरपेंटाइन समर पार्टी में लूटी महफिल