• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Urmila Matondkar look hot in pink mini dress actress transformation goes viral
Last Modified: गुरुवार, 26 जून 2025 (12:41 IST)

51 साल की उर्मिला मातोंडकर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर

Urmila Matondkar hot photos
'र‍ंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस रही हैं। उर्मिला भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल उर्मिला ने शादी के 8 साल बाद अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले लिया था। 
 
अब उर्मिला मातोंडकर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में आ गई हैं। 51 साल की उर्मिला मातोंडकर का बदला हुआ लुक देखकर हर कोई हैरान है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 
 
तस्वीरों में उर्मिला मातोंडकर पिंक कलर की मिनी स्कर्ट और टॉप पहने नजर आ रही हैं। उनका फिगर काफी स्लिम दिख रहा है। उर्मिला इतनी यंग दिख रही हैं कि मानों उन्होंने बढ़ती उम्र को रोक दिया हो। 
 
उर्मिला ने ग्लॉसी मेकअप और खुले वेवी बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही होंठो पर रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। 
 
उर्मिला अपने टोन्ड लेग्स और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उर्मिला मातोंडकर की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स उनके बदले हुए लुक पर सवाल उठा रहे हैं। 
 
कई लोगों का मानना है कि उर्मिला ने अपने लुक को बदलने के लिए कुछ तो किया है। कई यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने लिप सर्जरी कराई है। वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि ये तस्वीरें एआई से बनाई गई है। 
 
बता दें कि उर्मिला रंगीला, जुदाई, सत्या, खूबसूरत, प्यार तूने क्या किया जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार 2014 में मराठी फिल्म 'अजोबा' में दिखी थीं। 
 
ये भी पढ़ें
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार में मिला अहम रोल, संभालेंगी अरबों का बिजनेस