गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bajrangi bhaijaan completed 10 years salman khan co star munni aka harshaali malhotra glamorous look goes viral
Last Modified: गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (17:34 IST)

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

Bajrangi Bhaijaan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज को 10 साल पूरे हो गए हैं। 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की भूमिका निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा को अपने काम के लिए जमकर तारीफें मिली थीं। तब हर्षाली की उम्र महज 6 साल थी। 
 
बजरंगी भाईजान से हर्षाली रातोरात स्टार बन गईं। हर्षाली अब 16 साल की हो चुकी हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। 
 
हर्षाली मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। इन तस्वीरों में उनका लुक पूरी तरह से बदला नजर आ रही है। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 
हर्षाली ने 2015 में आई 'बजरंगी भाईजान' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। मुन्नी के किरदार के लिए हर्षाली को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला था। 
 
हर्षाली को मुन्नी के रोल के लिए 8 हजार बच्चों में से चुना गया था। हर्षाली कुबूल है औ लौट आओ तृषा जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। 
 
हर्षाली जल्द ही तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म अखंडा 2 में नजर आएंगी। हर्षली का कहना है कि अगर 'बजरंगी भाईजान 2' बनती है तो वह इसका हिस्सा बनना चाहेंगी। 
ये भी पढ़ें
मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर