दिग्गज इतालवी अभिनेत्री ली मसारी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
photo credit : Social Media
फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में दशकों लंबे करियर में मसारी ने एलेन डेलन, जीन पॉल बेलमोंडो, मिशेल पिकोली और उमर शरीफ जैसे कलाकारों के साथ काम किया।
ली मसारी ने करीब 3 दशक पहले फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह लाइमलाइट और पब्लिक से दूर रहने लगी थीं। उनका जन्म 30 जून 1933 को हुआ था।
ली मसारी का असली नाम अन्ना मारिया मसातानी था। उन्होंने ने अपने मंगेतर लियो के सम्मान में मंच का नाम ली रखा। मसारी के मंगेतर का शादी से कुछ समय पहले एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया था।

