• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Hrithik Roshan Jr NTR and Kiara Advani New posters released from War 2
Last Updated : गुरुवार, 26 जून 2025 (12:24 IST)

वॉर 2 से रितिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी का नया लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

War 2 Movie Update
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जबरदस्त भिडंत देखने को मिलने वाली है। वहीं कियारा आडवाणी भी अहम रोल में दिखेंगी। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।  
 
'वॉर 2' इस साल 14 अगस्त को दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज़ होने जा रही है। YRF ने फिल्म की रिलीज़ से 50 दिन पहले रितिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के दमदार पोस्टर्स जारी किए हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

पोस्टर्स में तीनों ही स्टार्स का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, 'शर्त लगा लो कि तुमने ऐसा युद्ध कभी नहीं देखा होगा! चलिए गिनती करते हैं #50DaysToWar2… 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हो रही है!' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

YRF ने पुष्टि की है कि WAR 2 भारत के साथ-साथ नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलेशिया, अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सक्लूसिव तौर पर IMAX थिएटर्स में रिलीज होगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

'WAR 2' में होगा सुपरस्टार्स का आमना-सामना
रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर इस बार पर्दे पर एक महायुद्ध का रूप लेगी। फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जिन्होंने इसे खास तौर पर IMAX के विशाल स्क्रीन और दमदार साउंड फॉर्मेट को ध्यान में रखकर शूट किया है।
 
YRF के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने कहा, WAR 2 हमारे स्पाई यूनिवर्स का एक लैंडमार्क मोमेंट है। IMAX के साथ मिलकर हम इसे दुनिया के दर्शकों तक सबसे इमर्सिव फॉर्मेट में लाना चाहते हैं। ऋतिक और एनटीआर का फेस-ऑफ एक स्पेक्टेकल होगा।
दुनियाभर में बढ़ता YRF स्पाय यूनिवर्स
YRF का स्पाय यूनिवर्स ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ओरिजिनल ‘WAR’ जैसी फिल्मों के साथ दुनिया में भारतीय सिनेमा की पहचान बना चुका है। ‘पठान’ पहले ही भारतीय IMAX इतिहास की सबसे बड़ी हिट में से एक है। ‘WAR 2’ अब इस विरासत को अगले स्तर तक ले जाने को तैयार है।
 
IMAX के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टोफर टिलमैन ने कहा, आदित्य चोपड़ा और यशराज फिल्म्स के साथ ये कोलैबरेशन IMAX के लिए गर्व की बात है। अयान मुखर्जी इस फिल्म को एक थियेट्रिकल स्पेक्टेकल बना रहे हैं, जिसे सिर्फ IMAX जैसे प्लेटफॉर्म पर ही पूरी तरह महसूस किया जा सकता है।"
 
रिलीज से पहले ही दिखा दिया गया टीजर
IMAX रिलीज के लिए एक स्पेशल टीज़र पहले ही ग्लोबल थिएटर्स में चलना शुरू हो गया है, जिसमें फिल्म की भव्यता और एक्शन का झलक मिल रही है। WAR 2 अब 14 अगस्त को IMAX स्क्रीन पर दुनियाभर में तहलका मचाने के लिए तैयार है। 
ये भी पढ़ें
51 साल की उर्मिला मातोंडकर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर