1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan owner ispl league delhi cricket team

सलमान खान भी बने क्रिकेट टीम के मालिक, बोले- स्वागत नहीं करोगे हमारा...

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी‍ एक क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं। सलमान खान ने इंडियन स्ट्रीम प्रीमियर लीग (ISPL) की नई फ्रेंचाइजी नई दिल्ली को खरीदा है। आईएसपीएल के तीसरे सीजन की शुरुआत से पहले सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी दी है। 
 
सलमान खान ने एक वीडियो शषयर किया है जिसमें लिखा है- 'स्वागत नहीं करोगे दिल्ली के ओनर का।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आईएसपीएल के साथ सड़क से स्टेडियम तक क्रिकेट जर्नी शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं।'
 
दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक बनने पर सलमान खान ने कहा, क्रिकेट हर भारतीय गली की धड़कन है और जब वही एनर्जी स्टेडियम तक पहुंचती है, तो आईएसपीएल जैसी लीग जन्म लेती है। मैं हमेशा इस खेल को लेकर जुनूनी रहा हूं और आईएसपीएल से जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।
 
आईएसपीएल देश की पहली सबसे बड़ी टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग है। इस लीग में अमिताभ बच्चन मुंबई और अक्षय कुमार श्रीनगर की टीम के मालिक हैं। इसके अलावा रितिक रोशन बेंगलुरु, राम चरण हैदराबाद, सूर्या चेन्नई और सैफ अली खान कोलकाता टीम की फ्रेंचाइजी के मालिक है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हमशक्ल के सेट पर साजिद खान ने दी थी ईशा गुप्ता को गाली, एक्ट्रेस ने बना लिया था फिल्म छोड़ने का मन