पंचायत की रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, घर पर झूठ बोलकर आई थीं मुंबई
पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गया है। इस सीजन में भी किरदारों को खूब प्यार मिल रहा है। सीरीज में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका भी फैंस का ध्यान खींच रही है।
पंचायत 4 में सचिव जी और रिंकी की केमेस्ट्री को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं। पंचायत सीरीज में बेहद सिंपल सी नजर आने वाली सानविका असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाली सानविका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बीटेक करने के बाद सानविका के घरवाले चाहते थे कि वह नौकरी करें। लेकिन सानविका की एक्टिंग में रूचि थी।
सानविका अपने घर पर नौकरी के लिए बेंगलुरु जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वह मुंबई आ गईं। मुंबई आने के बाद उन्होंने काफी संघर्ष किया।
सानविका को कड़ी मेहनत के बाद लखन लीला भार्गव और हजामत जैसे ओटीटी शो मिले। इसके बाद सानविका के हाथ वेब सीरीज पंचायत लगी और उनकी किस्मत ही बदल गई। वहीं सानविका का असली नाम पूजा सिंह हैं।