संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर का पहला बर्थडे, तलाक के बाद कैसा था पूर्व पति संग एक्ट्रेस का रिश्ता
पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर का 25 जून को पहला बर्थडे हैं। संजय कपूर का 12 जून को पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। संजय कपूर ने कण्मिा संग 2023 में दूसरी शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और किआन हैं।
करिश्मा और संजय ने 2016 में तलाक ले लिया था। करिश्मा कपूर ने अपने एक्स हसबैंड पर कई आरोप भी लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि हनीमून के दिन संजय ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें सोने के लिए मजबूर किया था। दोस्तों के बीच उनकी बोली भी लगाई गई थी।
2016 में करिश्मा ने संजय कपूर और अपनी सास के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने दावा किया था कि संजय का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। उन्होंने दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने संजय को समन भेजा था।
वहीं संजय कपूर ने करिश्मा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की। संजय ने कहा था कि अभिषेक के साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को ठीक करने के लिए करिश्मा ने उन्हें 'रिबाउंड' की तरह इस्तेमाल किया।
हालांकि तलाक और करिश्मा कपूर संग चली विवादास्पद कानूनी लड़ाई के बावजूद संजय कपूर का अपने बच्चों संग गहरा रिश्ता था। वह अपने बच्चों के बेहद करीब थे। संजय दोनों बच्चों के स्कूल फंक्शन हो या बर्थडे पार्टी हमेशा शामिल होते थे।
करिश्मा और संजय समय बीतने के साथ कड़वाहट भी भूला चुके थे। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ वक्त गुजारते नजर आते थे। आखिरी के दिनों में दोनों का रिश्ता कॉर्डियल हो गया था।
शादी से पहले करिश्मा कपूर का नाम कई एक्टर संग जुड़ चुका था। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन संग तो उनकी सगाई भी हो गई थी। इसके अलावा करिश्मा का नाम अजय देवगन, अक्षय खन्ना, गोविंदा और सलमान खान से भी जुड़ा।