1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunjay kapur third wife priya sachdev when revealed her relationship whit karismas children

संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने बताया करिश्मा कपूर के बच्चों संग कैसा है उनका रिश्ता, बोलीं- मैं उनकी मां तो नहीं बन सकती...

Sunjay Kapur
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय निधन हो गया था। संजय के मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। पूर्व पति की अचानक मौत से करिश्मा को गहरा झटका लगा है। 
 
करिश्मा और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा किआन है। वहीं अब संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया ने संजय और करिश्मा के बच्चों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। 
 
यूट्यूब चैनल किंडनेस एंड काइंडनेस पर बात करते हुए प्रिया ने संजय और करिश्मा की शादी और उनके बच्चों के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात की थी। प्रिया ने करिश्मा का नाम लिए बिना ही संजय संग उनकी शादी को अव्यवहारिक बताया था। उन्होंने कहा था कि संजय की पिछली शादी पारंपरिक नहीं थी। उस शादी से उनके दो सुंदर बच्चे थे। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं और आज हम एक सुंदर मिश्रित परिवार हैं।
 
प्रिया ने कहा था, संजय से शादी के बाद, उनकी पिछली शादी (विक्रम चटवाल) से उनकी बेटी सफीरा उनके साथ रहने आ गई। शुरुआत में यह आसान नहीं था। वह मुझसे कहते थे कि यह मेरे घर के नियम हैं और सफीरा को उनका पालन करना चाहिए और मैंने उनसे कहा कि वे सीधे उससे बात करें और अपना रिश्ता बनाएं, जो उन्होंने किया। 
 
उन्होंने कहा था, हम एक खूबसूरत परिवार की तरह है। समायरा, सफीरा, किआन और अजारिस... इस मॉडर्न परिवार के 4 बच्चे हैं। जब मेरा बेटा अजारिस हुआ वो फैमिली को साथ में लाया। हमारी बेटियां काफी करीब है, हम एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। 
 
करिश्मा और संजय कपूर के बच्चों को लेकर प्रिया ने कहा था, मैं कभी उनकी मां तो नहीं बन सकती लेकिन मुझे पता है कि उनकी दुनिया और दिल में मेरे लिए भी एक जगह है। हम लोग मस्ती करते हैं। सीरियस और फनी बातों पर रिएक्ट करते हैं। मेरा उनके साथ अच्छा बॉन्ड है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर का पहला बर्थडे, तलाक के बाद कैसा था पूर्व पति संग एक्ट्रेस का रिश्ता