1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. esha gupta breaks silence on hardik pandya affair truth revealed

ईशा गुप्ता का हार्दिक पंड्या संग रिश्ता, शुरू होने से पहले ही खत्म? जानिए सच्चाई

Hardik Pandya
बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में अफेयर की खबरें तो आम हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ज़्यादा ही दिलचस्प है! जी हां, हार्दिक पंड्या—जिनका तलाक एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक से हाल ही में हुआ है—उनकी लव लाइफ फिर से सुर्खियों में आ गई है। पहले जैस्मिन वालिया के साथ उनका नाम जुड़ा और अब... ईशा गुप्ता ने खुद कुबूल किया है कि कुछ तो था हार्दिक और उनके बीच!
 
बॉबी देओल की आश्रम गर्ल ईशा गुप्ता, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, हाल ही में एक इंटरव्यू में हार्दिक संग अपने अनकहे रिश्ते पर बोल ही पड़ीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो हार्दिक को डेट कर रही थीं, तो पहले हंसी, फिर खुलासा किया – “हमारी बात तो हो रही थी, लेकिन डेटिंग शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई।”
 
जी हां! ईशा ने माना कि हार्दिक संग फोन पर लंबी-लंबी बातें होती थीं, एक-दो बार मुलाकात भी हुई, लेकिन बात कभी रिलेशनशिप तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा – “शायद हो सकता था, लेकिन वो होना नहीं था।”
 
इतना ही नहीं, उन्होंने कॉफी विद करण में हार्दिक के विवादित बयान का भी जिक्र किया और कहा – “उनकी किस्मत खराब थी... लेकिन तब तक हमारी बात भी खत्म हो चुकी थी।”
 
और क्यों टूटा ये अनकहा रिश्ता?
ईशा ने बताया कि दोनों की सोच काफी अलग थी। “मैं सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हूं और हार्दिक काफी लाइमलाइट में रहते हैं। कोई गलत नहीं है, पर हम एक-दूसरे के लिए बने नहीं थे।”
 
अब सवाल ये उठता है – क्या हार्दिक की लव लाइफ कभी स्टेबल होगी? या हर अफेयर बस कुछ महीनों की बात बनकर रह जाएगा?
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
करिश्मा कपूर को मिला 3 बार फिल्म फेयर पुरस्कार, शादी के बाद फिल्मी करियर को कहा अलविदा