1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. diljit dosanjh sardaar ji 3 hania aamir ban controversy statement

Sardaar Ji 3 पर बैन की मांग, पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर मचा बवाल, क्या बोले दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' इस वक्त विवादों में है। वजह है इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग। सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त विरोध हो रहा है और FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने तो फिल्म और दिलजीत के सभी प्रोजेक्ट्स को भारत में बैन करने की मांग कर दी है।
 
दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा हानिया आमिर पर?
हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने ग्रैमी प्रेसिडेंट पनोस पानाय को दिए एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा: “इस समय पूरी दुनिया में युद्ध का माहौल है। इन हालातों पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं, लेकिन संगीत वो ताकत है जो देशों को जोड़ती है। हमें राष्ट्रों से आगे सोचकर धरती माता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये सभी सीमाएं उसी धरती का हिस्सा हैं।” 
 
बयान से यह साफ जाहिर है कि दिलजीत हानिया आमिर के समर्थन में खड़े हैं, हालांकि उन्होंने सीधे कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की।
 
राजनीति से दूरी बनाना चाहते हैं दिलजीत
दिलजीत ने ये भी कहा कि वह राजनीति में नहीं बोलना चाहते क्योंकि वह नहीं चाहते कि कोई भी बयान किसी गलतफहमी को जन्म दे। उन्होंने कहा, “राजनीति एक अलग क्षेत्र है। मैं बिना वक्त गंवाए ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहता जिससे गलती हो। हर पल मेरे लिए कीमती है और मैं उसे पूरी तरह जीना चाहता हूं।”
 
FWICE ने दिलजीत पर लगाए गंभीर आरोप
FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने दिलजीत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर भारत की भावनाओं को आहत किया। संगठन का कहना है कि जब पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकियों ने भारत में 26 लोगों को मारा, उसके बावजूद दिलजीत ने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फिल्म में कास्ट किया।
 
Sardaar ji 3 का ट्रेलर रिलीज, लेकिन भारत में रिलीज़ पर संकट
दिलजीत और हानिया की जोड़ी वाली फिल्म Sardaar ji 3  का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून 2025 तय की गई है लेकिन भारत में रिलीज को लेकर स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा है कि फिल्म विदेशों में रिलीज होगी, लेकिन भारत में इसे लेकर गहरा असमंजस है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Drishyam 3 में वही पुराना ट्विस्ट: अजय देवगन की फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार, साथ आएंगे तीन सुपरस्टार