• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss fame sana khan mother passed away actress shared emotional post
Last Modified: बुधवार, 25 जून 2025 (11:07 IST)

बिग बॉस फेम सना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

Bigg Boss fame actress mother passed away
'बिग बॉस 6' फेम और पूर्व एक्ट्रेस सना खान पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सना की मां सईदा का 24 जून को निधन हो गया है। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। सना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। 
 
सना खान ने पोस्ट में लिखा, इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलाही राजिउन। मेरी प्यारी मां सईदा ने खराब सेहत के बाद अल्लाह की ओर वापसी की। अंतिम संस्कार की नमाज (नमाज-ए-जनाजा) मंगलवार रात 9:45 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में ईशा की नमाज के बाद हुई।
 
उन्होंने आगे लिखा, नमाज-ए-जनाजा ओशिवारा कब्रिस्तान में ईशा की नमाज के बाद रात 9:45 बजे होगी। आप सबकी दुआएं मां के लिए बहुत मददगार होंगी।
 
सोशल मीडिया पर सना खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में सना अपनी मां के जनाजे में बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं। परिवार के लोग सना को संभालते दिख रहे हैं। 
 
बता दें कि सना खान 2020 में शोबिज की दुनिया छोड़कर मौलाना मुफ्ती अनस संग अपना घर बसा चुकी हैं। वह दो बच्चों की मां भी हैं। भले ही सना ने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 
ये भी पढ़ें
करिश्मा कपूर को मिला 3 बार फिल्म फेयर पुरस्कार, शादी के बाद फिल्मी करियर को कहा अलविदा