1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor shared first post after death of ex husband sunjay kapur

एक्स हसबैंड की मौत के बाद करिश्मा कपूर का पहला पोस्ट, लिखा- सपोर्ट के लिए आप सभी का...

Karisma Kapoor post
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। एक्स हसबैंड के अचानक निधन से करिश्मा और उनके बच्चे सदमें में हैं। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ संजय कपूर के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट में मौजूद थीं।  
 
वहीं अब एक्स हसबैंड की मौत के बाद करिश्मा कपूर ने पहला पोस्ट शेयर किया है। करिश्‍मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'आपकी शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद।' इसी के साथ उन्होंने हाथ जोड़कर रेड हार्ट इमोजी शेयर की है। 
 
बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हो गया था। उन्हें मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। संजय के पार्थिव शरीर को लंदन से भारत लाने में काफी वक्त लगा था, क्योंकि उनके पास अमेरिकी नागरिकता थी। 
 
संजय कपूर ने करिश्मा कपूर संग 2003 में दूसरी शादी रचाई थी। शादी के 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। संजय और करिश्मा के दो बचक्चे समायरा और किआन है। तलाक के बाद भी दोनों अक्सर अपने बच्चों के स्कूल के इवेंट में साथ दिखते थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आर. डी. बर्मन कैसे बन गए पंचम दा, 9 वर्ष की उम्र में कंपोज की थी पहली धुन