1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh never do these 3 things after marriage with deepika padukone

दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर सिंह पर लगी ये 3 पाबंदियां

रणवीर सिंह ने शादी के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बताया

Ranveer Singh
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवबंर 2018 को इटली में शादी की थीं। इतने दिन गुजर जाने की बाद भी इनकी शादी चर्चा में बनी हुई है। फैंस जानना चाहते हैं की इस शादी के बाद इस कपल की लाइफ में क्या-क्या बदलाव आए हैं। 
 
हाल ही में रणवीर सिंह ने शादी के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बताया है। एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि अब वो कौन से 3 काम कभी नहीं कर सकते।
 
रणवीर ने बताया कि वो देर तक घर से बाहर नहीं घूम सकते हैं और बिना कुछ खाए पिए घर से नहीं निकल सकते। लेकिन इसके अलावा एक और मुश्किल काम है जो रणवीर के जीवन में बदल चुकी है। रणवीर ने बताया की शादी के बाद से उनके और दीपिका के बीच ये तय है कि कुछ भी हो जाए, अगर वो शूट में नहीं हैं तो दीपिका का फोन मिस नहीं करेंगे और मिस हो जाने की स्थिति में वापस फोन करेंगे। 
 
रणवीर ने बताया कि इन तीन कामों को उन्हें याद रखना है बाकी के काम भले ही वो भूल जाएं। दीपवीर की शादी साल 2018 की ग्रैंड शादियों में से एक थी।
अगला लेख
अमेरिका की सड़कों पर स्केटबोर्ड का आनंद लेती नजर आईं एली अवराम, वीडियो हुआ वायरल