1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh auditioned for hollywood movies

रणवीर सिंह ने हॉलीवुड फिल्मों के लिए दिया था ऑडिशन, इस वजह से ठुकराया ऑफर

Ranveer Singh
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। रणवीर सिंह ने साल 2018 की शुरुआत में जहां पद्मावत जैसी हिट फिल्म दी थी तो वहीं साल के अंत में सिम्बा से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणवीर सिंह हॉलीवुड फिल्में के लिए भी ऑडिशन दे चुके हैं। 
 
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है तो इस पर रणवीर सिंह ने हां में जवाब दिया।
 
रणवीर ने कहा कि मैंने कई हॉलीवुड मूवी के ऑडिशन दिए हैं। कुछ रोल्स के लिए तो मुझे सलेक्ट भी कर लिया गया था। लेकिन शूटिंग शेड्यूल की वजह से बात नहीं बन पाई। हालांकि रणवीर ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने किन-किन हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था और ना ही ये बताया कि किस रोल के लिए वह हॉलीवुड गए थे। 
 
वहीं रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण xxx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज से हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। दीपिका से शादी के बाद अब रणवीर सिंह जरूर हॉलीवुड की कोई फिल्‍म करना चाह रहे होंगे। ऐसे में अगर कभी फैंस रणवीर सिंह को हॉलीवुड मूवी में देखें तो किसी के लिए सरप्राइज नहीं होगा। 
अगला लेख
मुश्किल में फंसी सोनाक्षी सिन्हा, लगा 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप