1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone change his surname after marriage ranveer singh

शादी के बाद नाम बदलने को लेकर दीपिका पादुकोण ने फिर दिया बयान

Deepika Padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शादी के बाद से ही इस बात की लगातार चर्चा हो रही है कि क्या दीपिका अपना सरनेम बदलेंगी? दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने सरनेम को लेकर बातें की थीं और कहा था कि वे नहीं रणवीर सिंह को अपना नाम रणवीर सिंह पादुकोण रख लेना चाहिए। 
 
दीपिका ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात की है। दीपिका ने कहा, ये सही नहीं है। उस इंटरव्यू के बाद मैंने ये महसूस किया कि हम दोनों ने इस बारे में कभी बात भी नहीं की। ऐसा हमने सोचा ही नहीं कि हमें अपना नाम बदलना चाहिए। वो चैट सिर्फ एक जोक था। हम लोगों के दिमाग में नाम बदलने की बात कभी आई ही नहीं। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये जरूरी भी नहीं है। मैंने और रणवीर दोनों ने खुद का नाम कमाने के लिए काफी मेहनत की है। हमें इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं।
 
बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां शादी के बाद नाम बदल लिया है। वहीं, कुछ ने शादी के बाद भी अपने नाम में बदलाव नहीं किया हैं। अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपने सरनेम को नहीं बदला। वहीं सोनम कपूर, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद अपने नाम में बदलाव किए। 
 
दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली की लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की थी। भारत लौटने के बाद दोनों ने अपनी शादी की 5 ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमे कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।
अगला लेख
शत्रुघ्न सिन्हा को शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने दी थी यह मजेदार सलाह