1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. farah khan will launch miss world manushi chhillar in bollywood

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फराह खान करेंगी लांच!

manushi chhillar
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। खबर है कि मानुषी डायरेक्टर फराह खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले फराह खान ने दीपिका पादुकोण को भी फिल्म ओम शांति ओम से लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मानुषी और फराह ने फिल्म को लेकर डिसकशन भी किया है। यह ही नहीं मानुषी ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू भी कर दिया है जिसके लिए वह गोवा गई हैं। पहले कहा जा रहा था कि मानुषी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। लेकिन अब फराह मानुषी को लांच करने वाली हैं। 
 
मानुषी को अभिनेता रणवीर सिंह संग एक टीवी विज्ञापन कर चुकी हैं। विज्ञापन में मानुषी की एक्टिंग को सराहा गया था। कुछ समय पहले मानुषी एलेन डीजेनेरेस शो के सेट पर नजर आई थीं। जहां उनके फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हो गए। 
 
मानुषी कई बार कह चुकी हैं कि वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं। साल 2017 में 17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर के जरिए नसीब हुआ था। इससे पहले साल 2000 में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब देश के नाम किया था। 
अगला लेख
गली बॉय ट्रेलर से फिल्म को लेकर इतना सबकुछ आ गया है सामने, क्या आपने किया नोटिस