1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rannvijay left roadies after 18 years

रणविजय ने 18 साल बाद 'रोडीज' को कहा अलविदा, सोनू सूद हो सकते हैं नए होस्ट

Rannvijay
वीजे और एक्टर रणविजय ने 18 साल बाद रियलिटी शो 'रोडीज' को अलविदा कह दिया है। रणविजय साल 2003 में टीवी शो रोडीज में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। तब से लेकर अब तक वो इस शो को होस्ट करते आए हैं। एमटीवी रोडीज के 19वें सीजन में दर्शकों को रणविजय सिंह नजर नहीं आएंगे।

 
रणविजय ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू के दौरान कहा, दोनों तरफ से चीजें ठीक नहीं हुईं। उनकी शूटिंग डेट्स मेल नहीं खातीं और ये निराशाजनक था। प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। वो 18 साल से चैनल के साथ काम कर रहे हैं और उन्होंने इस नेटवर्क के साथ अलग-अलग शो किए हैं।
 
खबरों के अनुसार रणवियज के शो छोड़ने के बाद अब सोनू सूद इस शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। सोनू सूद शो के होस्ट के साथ-साथ एक मेंटर भी होंगे। फिलहाल, सोनू सूद की तरफ से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
 
रणविजय इन दिनों रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे वाइल्डलाइफ शो सफारी इंडिया में बिजी हैं। 
अगला लेख
अर्जुन कपूर ने शुरू की 'कुत्ते' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, बोले- इस फिल्म में काम कर रोमांचित हूं