सम्बंधित जानकारी
- Breathe 2 में समलैंगिक किरदार और इंटीमेट सीन्स को लेकर श्रुति बापना ने कही ये बात
- गौरी खान ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि फैंस पूछने लगे उनका हालचाल
- पैरानॉर्मल एक्सपर्ट ने किया सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से बात करने का दावा, वीडियो वायरल
- लंदन पहुंची सोनम कपूर पर लगा Quarantine Rules तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
- पटना के बेघर परिवार की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, घर देने का किया वादा
मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाते नजर आए रणबीर कपूर, देखिए वीडियो
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं। फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। स्टार्स भी अपने घरों से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर सड़क पर साइकिलिंग करते नजर आए।
हालांकि, रणबीर कपूर ने मुंह को पूरी तरह कवर कपड़े से पैक कर रखा था, जिससे उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था। इस दौरान रणबीर ब्लू फुल टीशर्ट, ब्लैक लॉअर पहने हुए थे। रणबीर स्पीड में साइकलिंग करते देखे गए। रणबीर को लंबे समय बाद घर से बाहर साइकिल चलाते देखा गया।
बता दें कि रणबीर और उनकी बहन रिद्धिमा ने हाल ही में अपनी मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। रिद्धिमा कपूर ने बर्थडे से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह एक सुपरपावर फिल्म है। फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।
