1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao black and white film bheet teaser out

राजकुमार राव की 'भीड़' का टीजर हुआ रिलीज, ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी फिल्म

rajkummar rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'भीड़' में साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब मेकर्स ने 'भीड़' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर कोरोनाकाल में लोगों के पलायन की कहानी को दिखाया गया है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि यह फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट रिलीज होगी। 

 
टीजर में साल 2020 की तुलना 1947 के समय से की गई है। टीजर की शुरुआत में आवाज आती है, यह कहानी इतिहास के ऐसे पन्ने की है जब हमारा देश बंट गया था। एक ऐसा वक्त जिसने पूरे देश को उसकी जड़ों से हिलाकर रख दिया था। आप सोच रहे होंगे की ये 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की बात हो रही है। 
 
इसके बाद टीजर में कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन में लोगों को शहरों से अपने गावों की और पलायन करते हुए दिखाया गया है। फिल्म का टीजर बेहद मार्मिक है। 
 
इस टीजर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, हम कहानी बता रहे हैं उस वक्त की जब बंटवारा देश में नहीं, समाज में हुआ था। भीड़, सबसे काले समय की कहानी, ब्लैक एंड व्हाइट में 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
फिल्म 'भीड़' के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा कि यह हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभास को दिखाएगी। 'भीड़' एक ऐसी कहानी है, जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है, जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया है। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना बेहद जरूरी था।
 
फिल्म 'भीड़' में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा पंकज कपूर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' में हुई सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री