सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान ने होस्ट किया अनंत और राधिका का संगीत समारोह, लगाए जय श्री राम के नारे
- उड़ने की आशा : मराठी मुल्गी के किरदार में परफेक्शन पाने के लिए नेहा हरसोरा ने किया यह काम
- किरण राव की लापता लेडीज ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- मडगांव एक्सप्रेस की कास्ट में शामिल हुए एनिमल के फ्रेडी, यह किरदार निभाएंगे उपेंद्र लिमये
- अंबानी परिवार के जश्न में झूमे शाहरुख, सलमान और आमिर खान, तीनों खान्स ने साथ में लगाए ठुमके
happy birthday shraddha kapoor unknown facts
Shraddha Kapoor Birthday: 'आशिकी गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं।
बहुत कम लोग जानते होंगे की श्रद्धा एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले कॉफी शॉप में काम करती थीं। श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। टाइगर श्रॉफ और अथिया शेट्टी उनके क्लासमेट्स थे। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।
ग्रेजुएशन करने के दौरान श्रद्धा को फिल्मों में काम करने का मौका मिला और उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था।
श्रद्धा जब 16 साल की थीं, तब उन्हें सलमान खान की फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया था।
इसके बाद श्रद्धा कपूर ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म में श्रद्धा की काफी तारीफ हुई और उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवॉर्ड का नोमिनेशन भी मिला।
श्रद्धा कपूर को महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी 2' से जबरदस्त पहचान मिली। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर संग नजर आई थीं। श्रद्धा हैदर, बागी, स्त्री, साहो और छिछोरे जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा श्रद्धा ने तेरी गलियां, फिर भी तुमको चाहूंगी, दो जहा और सब तेरा जैसे हिट गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।
