सम्बंधित जानकारी
- अनन्या पांडे ने बताया, कार्तिक आर्यन संग कैसी है उनकी इक्वेशन?
- कैटरीना कैफ की दिली ख्वाहिश, पीएम मोदी समेत इन तीन लोगों संग जाना चाहती हैं डिनर पर
- मॉडल से सांसद बनीं नुसरत जहां अब बनेंगी दुल्हन
- क्या धूम 4 में नजर आएंगे शाहरुख खान?
- रितिक रोशन की 'सुपर 30' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने रोमियो-जूलियट, फोटो में दिखा रोमांटिक अंदाज
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर 2018 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर निक के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह रोमियो जूलियट का एक पोज बनाती हुई नजर आ रही हैं।
Photo : Instagram
फोटो में निक और प्रियंका के अलावा एक बच्ची भी नजर आ रही हैं जो निक जोनास की भांजी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में पसंद किए जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार की बरसात करते रहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल फिलहाल में कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं थी। प्रियंका चोपड़ा इस समय सलमान खान की फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, निक से शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म का हिस्सा बनने से माना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने प्रियंका की जगह फिल्म में कैटरीना कैफ को लिया है।
