1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bharat actress katrina kaif wants to have dinner with pm narendra modi

कैटरीना कैफ की दिली ख्वाहिश, पीएम मोदी समेत इन तीन लोगों संग जाना चाहती हैं डिनर पर

Katrina Kaif
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बॉलीवुड में कई स्टार्स फैंस हैं। पीएम मोदी भी मौका मिलने पर फिल्मी सितारों से मिलना नहीं भूलते हैं। पिछले दिनों ही पीएम मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों संग मुलाकात की थी। अब फिल्म भारत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पीएम मोदी को लेकर अपनी एक इच्छा जाहिर की है। 
 
फिल्म भारत के स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। इस दौरान जब कैटरीना से पूछा गया कि वो किसके साथ डिनर करना चाहती हैं तो इस पर बहुत सोचने के बाद कैटरीना ने तीन नाम लिए जिसमें सलमान का नाम शामिल नहीं था। 
 
कैटरीना ने बताया कि वह फॉर्मर यूनाइटेड स्टेट सेक्रेटरी कोंडोलिजा राइज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के साथ डिनर पर जाना चाहती है। 
 
वहीं जब सलमान से भी यही सवाल किया गया तो उन्होंने मजाक में बात को टालते हुए कह दिया कि वो किसी के साथ नहीं जाना चाहते हैं हालांकि उन्होंने ये हंसते हुए कहा कि आई मी और मायसेल्फ। सलमान ने कहा कि उन्हें कही बाहर जाकर डिनर करने के बजाय अपने परिवार के साथ डिनर करना ज्यादा बेहतर लगता है।
अगला लेख
अनन्या पांडे ने बताया, कार्तिक आर्यन संग कैसी है उनकी इक्वेशन?