बेशरम रंग : दीपिका पादुकोण का सबसे हॉट अवतार मचा रहा इंटरनेट पर तहलका, फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन | pathaan song besharam rang release deepika padukone bold look goes viral
सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
इस गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज की घोषणा करते हुए गाने का वीडियो साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इट्स फाइनली हेयर #Pathaan 25 जनवरी 2023 को सिर्फ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'
इस गाने के वीडियो जारी होने के साथ ही उनके फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, जो कमेंट सेक्शन में उन्हें सबसे हॉट बताते हुए अपने प्यार का इजहार करने से खुद को रोक नहीं पाए।
wotz the heaven is cool nd hot enough with sexy deepi dance! she been delighted the world to be hunger - strike..
— (@RupNgh_dilse) December 12, 2022
aahhh, not much enough this cemetery.. its barely fit on!
come on sexy some more with the hot ..
Sid Anand is too wild for this #BesharamRang #Pathaan pic.twitter.com/wPzve8ofvz
'एंटरटेनमेंट की रानी' जिसने हाल ही में रोहित शेट्टी के गाने 'करंट लगा रे' में अपने शानदार मूव्स से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था, एक और धमाकेदार गाने के साथ वापस आ गई है जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा सकती है।
The word hot just got hotter today #DeepikaPadukone pic.twitter.com/TYlQzbAjgI
— DK Edits (@dk_hotedits) December 12, 2022
Deepika Padukone in #BesharamRang from #Pathaan pic.twitter.com/7gTziHqLKa
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) December 12, 2022
बेशरम रंग ने एक घंटे से भी कम समय में एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है। फैंस ने अपने प्यार का इजहार करते हुए इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया और कमेंट सेक्शन में लिखा- दीपू बहुत हॉट लग रही है, उफ्फ्फ हॉटी, क्या लग रही हो।
cant take my eyes off deepika .. she is serving and how !! #BesharamRang pic.twitter.com/IT1IymoChZ
— LYLIA (@deepikamagical) December 12, 2022
Deepika Padukone #BesharamRangpic.twitter.com/5uye2Z2XPQ
— ActressCult (@actress_cult) December 12, 2022
'बेशरम रंग' गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल-शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है। विशाल-शेखर ने ही गाने को तैयार भी किया है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है।
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
