1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. new face opposite kartik aaryan in aashiqui 3

'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ कौन-सी एक्ट्रेस आएंगी नजर? मुकेश भट्ट ने कही यह बात

aashiqui 3
फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन के सितारें बुलंदियों पर हैं। कार्तिक के पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। बीते दिनों ऐलान किया गया था कि कार्तिक 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे हैं। 

 
'आशिकी 3' की घोषणा के बाद से ही फैंस यह जानने के लिए बेसब्र है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी। बीते दिनों 'आशिकी 3' के लिए दीपिका पादुकोण और जेनिफर विंगेट के नाम सामने आ रहे थे। 
 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता मुकेश भट्ट 'आशिकी 3' के लिए कार्तिक के साथ + क नए चेहरे को लॉन्च करेंगे। उन्होंने एक्ट्रेस के लिए कास्टिंग भी शुरू कर दी है। 
 
खबरों के अनुसार आशिकी 3 के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, 'आशिकी' कुछ ऐसा है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और 'आशिकी 3' पर काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं इस अवसर के लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ सहयोग करते हुए सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। 
 
बता दें कि साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद 2013 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर दिखे थे। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
2023 में बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार पूजा एंटरटेनमेंट की 'बड़े मियां छोटे मियां'