1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra got tips from priyanka chopra on getting right look for saina

साइना नेहवाल का किरदार पर्दे पर निभाने के लिए परिणीति को बहन प्रियंका चोपड़ा ने दिए थे यह टिप्स

Saina Nehwal
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'साइना' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह बैडमिंटर स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

 
हाल ही में परिणीति ने बताया कि साइना नेहवाल का जीवन पर्दे पर उतारने के लिए उनकी बहन ‍प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें क्या सलाह दी थी। परिणीति ने बताया की उन्होंने प्रियंका को फोन किया था और प्रियंका ने उन्हें अपने किरदार की नब्ज पकड़ने की सलाह दी थी।
 
परिणीति ने कहा, मैंने साइना बनने के लिए सबसे पहले प्रियंका को फोन किया था। उन्होंने मेरे लुक को लेकर सलाह दी। प्रियंका बॉक्सर मैरी कोम की तरह बिल्कुल नहीं लगतीं, फिर भी उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया। प्रियंका ने मुझसे कहा कि मैं लुक के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा ना लूं।

परिणीति ने कहा, प्रियंका ने सलाह दी कि मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुझे मेरी बॉडी लैंग्वेज पर काम करने को कहा।
 
परिणीति ने कुछ ही दिन पहले बताया था कि वह 'साइना' छोड़ना चाहती थीं। बैडमिंटन खेलना तो दूर की बात थी, उनके लिए सबसे पहले खुद के दिमाग को एक खिलाड़ी के तौर पर तैयार करना था। परिणीति ने कहा, मुझे बचपन से ही खेलने का शौक नहीं रहा। मेरे माता-पिता ने मुझे अलग-अलग स्पोर्ट्स में शामिल करने की बहुत कोशिश की, पर मेरा मन पढ़ाई में ज्यादा लगता था।
 
बता दें यह फिल्म पहले श्रद्धा कपूर करने वाली थीं। लेकिन बाद में इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो गई। इस फिल्म के लिए परिणीत चोपड़ा ने जमकर मेहनत की है। यह फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होने वाली है।
 
'साइना' का लेखन और निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है, वहीं फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। मानव कौल इसमें साइना के ट्रेनर की भूमिका में हैं।
 
अगला लेख
करण जौहर की 'अजीब दास्तां' का टीजर आया सामने, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म