Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. No Entry Mein Entry, Salman Khan, Hrithik Roshan

नो एंट्री में एंट्री में से सलमान आउट... रितिक रोशन इन... आखिर सच है क्या?

नो एंट्री में एंट्री
नो एंट्री का सीक्वल नो एंट्री में एंट्री की प्लानिंग लंबे समय से की जा रही है। इसी बीच खबर आई कि सलमान खान ने यह फिल्म करने से इनकार कर दिया है और उनकी जगह रितिक रोशन ने ले ली है। रितिक रोशन से जुड़े सूत्रों ने इस बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि भले ही रितिक रोशन के हाथ में इस समय कोई भी फिल्म नहीं है, लेकिन वे 'नो एंट्री' का सीक्वल नहीं कर रहे हैं और यह महज अफवाह है। 
 
सलमान क्यों नहीं कर रहे हैं यह फिल्म? 
फिल्म के निर्देशक और लेखक अनीस बज्मी लंबे समय से 'नो एंट्री में एंट्री' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। कई बार उन्होंने सलमान को स्क्रिप्ट भी दिखाई। सलमान ने जो बदलाव कराए वो भी किए, लेकिन आखिरकार सलमान ने फिल्म करने से मना कर दिया। उन्हें स्क्रिप्ट मन मुताबिक नहीं लगी और वे डबल रोल करना भी नहीं चाहते। 
 
अब क्या होगा फिल्म का? 
फिलहाल तो भविष्य अनिश्चित लग रहा है। अनीस ने स्क्रिप्ट सलमान को ध्यान में रख कर तैयार की थी। सलमान के बिना फिल्म बनाने की बात उन्होंने सोची भी नहीं होगी। अनीस फिलहाल 'मुबारकां' में व्यस्त हैं। इसके बाद ही वे फैसला लेंगे कि 'नो एंट्री में एंट्री' बनाना है या नहीं। 
ये भी पढ़ें
हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन