biodatamaker
Thu, 10 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Half Girlfriend, Hindi Medium, Box Office

हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन

हाफ गर्लफ्रेंड
सोमवार किसी भी फिल्म के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। वीकडेज़ के बाद इस दिन कलेक्शन नीचे आते ही हैं और इस दिन के कलेक्शन निर्धारित करते हैं कि फिल्म कितनी आगे तक जा सकती है। 
 
19 मई को प्रदर्शित हुई हाफ गर्ल और हिंदी मीडियम ने सोमवार के दिन जो कलेक्शन किया है वो अच्छा कहा जा सकता है। हाफ गर्लफ्रेंड ने चौथे दिन 5.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने पहले दिन 10.27 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 10.63 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 11.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों में यह फिल्म 37.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
हिंदी मीडियम ने चौथे दिन 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 2.81 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों में यह फिल्म 15.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
ये भी पढ़ें
मैं लोगों को पसंद आ रहा हूं : सुशांत सिंह राजपूत