गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. इस दिन सूरज नांबियर संग सात फेरे लेंगी मौनी रॉय, गोवा में होगी बीच वेडिंग
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (12:11 IST)

इस दिन सूरज नांबियर संग सात फेरे लेंगी मौनी रॉय, गोवा में होगी बीच वेडिंग

mouni roy beach wedding with suraj nambiar | इस दिन सूरज नांबियर संग सात फेरे लेंगी मौनी रॉय, गोवा में होगी बीच वेडिंग
'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मौनी रॉय बैंकर सूरज नांबियर संग रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

 
खबरों के अनुसार मौनी रॉय सूरज संग 27 जनवरी को सात फेरे लेंगी। यह एक बीच वेडिंग होगी। इस शादी में परिवार के लोगों के अलावा इंडस्ट्री के कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। बीते दिनों खबरें आई थी कि दोनों दुबई में शादी करेंगे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि यह शादी गोवा में होगी।
 
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय ने बताया कि, उन्होंने और सूरज नांबियर ने शादी के लिए गोवा में एक 5 स्टार होटल बुक कर लिया है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को कार्ड भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले गेस्ट्स को अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट कैरी करने के लिए भी कहा गया है।
 
बता दें कि सूरज नांबियर दुबई में रहते हैं। वह पेशे से बैंकर है। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। सूजर से पहले मौनी रॉय का नाम एक्टर गौरव चोपड़ा और मोहित रैना के साथ भी जुड़ चुका है।
 
ये भी पढ़ें
सैम बॉम्बे से अलग होने के बाद पूनम पांडे ने लिया यह फैसला, बोलीं- 5 सालों में अब खुद को...