1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. सुष्मिता सेन तीसरी बार बनीं मां, दो बेटियों के बाद बेटे को लिया गोद!

sushmita sen adopts a baby boy after 2 daughter | सुष्मिता सेन तीसरी बार बनीं मां, दो बेटियों के बाद बेटे को लिया गोद!

sushmita sen
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग 4 साल पुराना रिश्ता खत्म कर चर्चा में थीं। वहीं अब खबरें आ रही है कि सुष्मिता तीसरी बार मां बनी हैं।

 
खबरों के अनुसार सुष्‍मिता सेन ने दो बेटियों के बाद अब एक बेटे को गोद लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता और उनकी दो बेटियों के साथ एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है, जिसके बाद फैंस कयास लगाए जा रहे है कि सुष्मिता ने अब एक बेटा भी गोद ले लिया है। 
 
सुष्मिता के तीसरे बच्चे को गोद लेने की अटकलों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है लेकिन अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुष्मिता पहले से दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। सुष्मिता ने 24 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी रेनी को गोद लिया था।
 
बाद में, उन्होंने 2010 में बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों ही बेटियों से बेहद प्यार करती हैं और उनके प्रति एक मां होने का सारे फर्ज निभाती हैं।
 
अगला लेख
कोरोनावायरस की चपेट में आईं दिवगंत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर