1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suniel shetty ott debut as underworld don in netflix series

ओटीटी डेब्यू करने जा रहे सुनील शेट्टी, निभाएंगे अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार!

Suniel Shetty
कोरोनावायरस के दौर में कई सेलेब्स डिजिटल दुनिया में कदम रख चुके हैं। वहीं कई ओटीटी डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी ओटीटी डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। खबरें हैं कि वह नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं।

 
सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए तीन दशक हो गए हैं। सुनील शेट्ठी ने बॉलीवुड के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज 1960 से लेकर 1980 के बीच मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी, जिसमें सुनील शेट्टी माफिया बॉस वरदराजन मुदलियार का किरदार निभाएंगे। सुनील शेट्टी से इस प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। सुनील शेट्टी के फैन्स इस खबर से एक्साइटेड हैं। 
 
अगला लेख
सुभाष घई की फिल्म '36 फार्महाउस' का ट्रेलर हुआ रिलीज