शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. मलाइका अरोरा संग ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (11:30 IST)

मलाइका अरोरा संग ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन

arjun kapoor broke his silence on breakup rumors with malaika arora | मलाइका अरोरा संग ब्रेकअप की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन
इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शुमार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के ब्रेकअप की खबरें बीते दिन सुर्खियों में थी। खबरें आई थी कि मलाइका ने बीते छह दिन से अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। उन्होंने पूरी तरहसे खुद को घर में कैद कर लिया है।

 
बताया जा रहा था‍ कि वह ब्रेकअप से इस कदर टूट चुकी हैं कि उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला कर लिया है। वहीं अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोरा संग ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 
 
अर्जुन कपूर ने मलाइका संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में दोनों साथ में मिरर के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीर के साथ अर्जुन ने साफ कर दिया है कि वह अभी भी मलाइका अरोरा के साथ ही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहो। लोगों के लिए मंगल कामना। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। 
 
वहीं मलाइका अरोरा ने भी अर्जुन की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया है। गौरतलब है कि लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद मलाइका और अर्जुन कुछ साल पहले उन्होंने इस ऑफिशियल कर दिया। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती है।
 
ये भी पढ़ें
गोविंदा का नया गाना 'हेलो' हुआ रिलीज, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल