मई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। इस महीने कई बड़े स्टार्स की फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। चाहे ऐतिहासिक ड्रामा हो, सस्पेंस-थ्रिलर हो या फिर क्लासिक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में, हर तरह की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
आइए जानते हैं मई 2026 में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों के बारे में-
राजा शिवाजी
ऐतिहासिक और महाकाव्य ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। इसका निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और वह फिल्म में खुद मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और सलमान खान भी हैं।
एक दिन
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'एक दिन' 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी लीड़ रोल में हैं। यह साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है।
द डेविल वियर्स प्राडा 2
20 साल बाद, प्रतिष्ठित फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' का सीक्वल एक नए अध्याय के साथ सिनेमाघरों में 1 मई को लौट आया है। निर्देशक डेविड फ्रेंकल की इस फिल्म में मिरांडा प्रीस्टली और उनकी टीम की नई उथल-पुथल देखने को मिलेगी। फिल्म में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट ब्लंट अहम किरदार में हैं।
कृष्णवतारम् पार्ट 1: द हार्ट
यह फिल्म भगवान कृष्ण की पौराणिक यात्रा को एक भव्य और आकर्षक तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करेगी। यह एक महत्वाकांक्षी ट्रियोलॉजी की पहली फिल्म है। फिल्म 7 मई 2026 को रिलीज हो रही है।
दादी की शादी
यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जो कॉमेडी और भावनाओं से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक अनोखी शादी और उससे जुड़ी खुशियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 8 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा और आर. सरथकुमार नजर आएंगे।
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान नजर आएंगी।
दृश्यम 3
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, यह भारत की सबसे लोकप्रिय सस्पेंस थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा भाग है। इसमें जॉर्जकुट्टी की जिंदगी के आगे के रहस्य और नई परिस्थितियों को दिखाया गया है। फिल्म में मोहनलाल अहम किरदार में दिखेंगे। फिलम 21 मई को रिलीज हो रही है।
चांद मेरा दिल
करण जौहर द्वारा निर्मित यह एक क्लासिक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जो दर्शकों को पुरानी और शुद्ध प्रेम कहानियों की याद दिलाएगा। फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे नजर आएंगे।
है जवानी तो इश्क होना है
डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह एक बेहतरीन कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म 90 के दशक की फिल्मों की याद दिलाते हुए एक नए अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म में वरुण धवन और पूजा हेगड़े अहम किरदार में है। फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज हो रही है।